फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus fair pay by mobile wallet.

सड़क परिवहन का वॉलेट तैयार, अब मोबाइल से चुकाएं बस का किराया

Sat, 18 Mar 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Mar 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
 bus fair pay by mobile wallet.

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने मोबाइल एप (एडवांस सीट बुक) के बाद अब मोबाइल वॉलेट तैयार किया है। इससे यात्री साधारण एवं एसी बस में सफर करने के दौरान कंडक्टर को मोबाइल वॉलेट से पेटीएम द्वारा बस किराया चुका सकेंगे। मोबाइल वॉलेट से किराया चुकाने की सुविधा का गाजियाबाद से जल्द ट्रायल होने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैशलेस इकोनॉमी के क्रम में परिवहन निगम यात्रियों से मोबाइल वॉलेट के जरिये किराया चुकाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसका सॉफ्टवेयर तैयार है।
विज्ञापन


प्रदेश में नई सरकार और परिवहन मंत्री बनने के बाद सबसे पहले मोबाइल वॉलेट से किराया चुकाने की सुविधा का शुभारंभ कराया जाएगा। मोबाइल वॉलेट का ट्रायल कराने के सिलसिले में गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पाएंगे सुविधा

 bus fair pay by mobile wallet.

मोबाइल वॉलेट से किराया चुकाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बस नंबर फीड करके पेटीएम से पेमेंट करेंगे तो कंडक्टर की इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन से टिकट निकल आएगा। यात्रियों को बस का नंबर कंडक्टर से पूछना न पड़े, इसके लिए बस के अंदर कई जगहों पर इसे लिखा जाएगा।

दो फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (आईटी) विनीत सेठ ने बताया कि यात्रियों को मोबाइल वॉलेट से किराया चुकाने पर दो फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क देना पड़ेगा। नई व्यवस्था से जहां यात्रियों को आसानी होगी, वहीं परिवहन निगम की इनकम भी कम से कम चोरी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed