{"_id":"67bf79fc2fe5406789087090","slug":"bus-driver-beaten-conductor-attacked-with-knife-lucknow-news-c-13-knp1002-1094636-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस चालक को पीटा, परिचालक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस चालक को पीटा, परिचालक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने प्राइवेट बस चालक दिल्ली के जीटीबी नगर निवासी रवींद्र पाल सिंह को पीट दिया और परिचालक अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं परिचालक का मोबाइल भी लूट ले गए। बस चालक ने आरोपियों के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
बस चालक रवींद्र के मुताबिक, वह मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से सवारी लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। एक यात्री शहजाद खान को अक्षरधाम से बैठना था। बस अक्षरधाम पहुंची और करीब 30 मिनट रुकी रही, लेकिन शहजाद नहीं आया। इस पर बस लेकर लखनऊ के लिए निकल पड़े। रात करीब 9 बजे बस लखनऊ के बाराबिरवा पहुंची। यहां सवारियां उतारने के बाद बस को पिकैडली होटल के पास सड़क किनारे पार्क कर दिया। इस बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और रवींद्र से गेट खोलने को कहा। उन्होंने जैसे ही गेट खोला तीनों युवक शहजाद को दिल्ली ने दिल्ली से न लाने की बात कह गाली-गलौज करने लगे। रवींद्र ने विरोध किया तो उन्हें पीट दिया। इस बीच एक आरोपी ने परिचालक अंकित के मोबाइल फोन पर कॉल किया। जैसे ही अंकित के मोबाइल की घंटी बजी, आरोपी युवक ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इस पर अंकित का मोबाइल फोन लूट कर आरोपी भाग निकले। चालक रवींद्र ने अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बुधवार को कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया। बाइक सवार हमलावरों की करतूत बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।