फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bureaucracy responsible for dishonest politicians says shivpal

‘नेताओं को बेईमान बनाने में अफसर भी जिम्मेदार’

Mon, 22 Jul 2013 11:52 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
bureaucracy responsible for dishonest politicians says shivpal

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नौकरशाहों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनेताओं को बेईमान बनाने में नौकरशाही भी जिम्मेदार है। नौकरशाही लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। वह सही काम में अड़चन लगाने का कार्य करती है। सही फैसले नहीं लेती, जिसका असर विकास के कार्यों पर पड़ता है।

यूपी के गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित बुद्धिजीवी मतदाता जागरूकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिवपाल ने मतदाताओं को वोट का महत्व समझाने से ज्यादा नौकरशाहों की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन पर फैसले लेने की जिम्मेदारी है, वह सही फैसले नहीं लेते। नौकरशाही आमजन के हित के कार्य में अड़चनें पैदा करती है। उनके द्वारा समय पर सही फैसले न लेने के चलते विकास के कार्य रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कर्ष श्रीवास्तव फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल ने कहा कि राजनीति में भी अच्छे लोगों की जरूरत है। इसके लिए मतदाताओं को मतदान करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग जागरूक हो जाए तो सत्ता परिवर्तन में देर नहीं लगती। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने यह साबित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed