{"_id":"6022f1408ebc3ed24e226502","slug":"bunti-babli-in-lucknow-lucknow-news-lko564061110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटी-बबली चोरी कर रहे राजधानी में मोटरसाइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटी-बबली चोरी कर रहे राजधानी में मोटरसाइकिलें
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कई इलाकों में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस ऐसे गिरोह की तलाश भी कर रही है। लेकिन एक अलग तरह का गिरोह आलमबाग थानाक्षेत्र में सक्रिय है। इसमें एक युवक और एक युवती हैं। जो अपने पास रखी चाबी को बारी-बारी से कई बाइकों में लगाते हैं। जो खुल जाती है। उसे स्टार्ट कर फुर्र हो जाते हैं। युवक-युवती को साथ में बैठा देख पुलिस को भी संदेह नहीं होता है। लोको वर्कशॉप के पास इस नए बंटी-बबली गिरोह की सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
साकेतपुरी आलमबाग निवासी कृष्ण कांत वर्मा लोको वर्कशॉप में काम करते हैं। कृष्णकांत के मुताबिक, उनकी ड्यूटी रोज 8 से 5 बजे तक रहती है। ड्यूटी रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप चारबाग के पीछे वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। सोमवार को जब वह शाम को निकले तो उनकी बाइक गायब थी। उनके मुताबिक, हर महीने दो से तीन बाइक चोरी होती हैं लेकिन विभाग पार्किंग के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। यहां तक कि कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं है।
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जानकारी हुई है। पुलिस टीम को लगाया जा रहा है। जांच गंभीरता से कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मंगाई जाएगी। ताकि उससे दोनों की तस्वीर साफ निकल सके। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।