सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोपहिया वाहनों पर बंपर डिस्काउंट, आज भी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस-3 मानक वाले वाहनों का पहली अप्रैल से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद बृहस्पतिवार लखनऊ में भी दोपहिया वाहनों के डीलरों ने बंपर डिस्काउंट की घोषणा कर दी।
बाइक और स्कूटी पर 15 से 20 हजार रुपये तक की छूट पर वाहन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक शो रूमों में वाहनों की बिक्री हुई। बीएस-3 मानक वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च रात 12 बजे तक होगा।
उतरेठिया स्थित हीरो शोरूम के मालिक मोहित बक्शी ने बताया की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार सुबह कंपनी की तरफ से बम्पर डिस्काउंट की घोषणा वाला ई-मेल आया।
सबसे ज्यादा छूट स्कूटी पर थी। 64 हजार की स्कूटी लोगों को 50 हजार में, 65 हजार की बाइक 54 हजार में बिकी। शाम होते-होते 22 स्कूटी, और आठ बाइक बिक गईं।
शो रूमों में रही ग्राहकों की भारी भीड़
शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही, लेकिन शो-रूम खाली हो चुके थे। तेलीबाग में स्थित होंडा शोरूम के मैनेजर के अनुसार स्कूटी पर 15 हजार और बाइक पर लगभग 20 हजार की छूट दी गई।
उतरेटिया में नामधारी बजाज के शोरूम मे सन्नाटा रहा। दरअसल कंपनी के पास स्कूटी नहीं थी। वहीं बाइक पर सबसे कम छूट की घोषणा कंपनी ने की थी। शोरूम के मैनेजर अमित मिश्र के अनुसार बीएस-3 की लगभग 30 बाइक उनके पास मौजूद हैं, कंपनी ने 3 हजार से सात हजार तक छूट के साथ इंश्योरेंस का ऑफर दिया है।