{"_id":"68c72c37ae72db7a18050242","slug":"bullies-beat-up-shopkeepers-three-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1384849-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दबंगों ने दुकानदारों को पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दबंगों ने दुकानदारों को पीटा, तीन घायल
Mon, 15 Sep 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्णा विहार कॉलोनी में युवकों और दुकानदारों को बीच हुआ विवाद।
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा विहार कॉलोनी में दबंगों ने रविवार दोपहर नाले के पास पेशाब करने के विवाद में दुकानदार से मारपीट की। स्थानीय दुकानदारों ने जब इसका विरोध किया तो दबंग उनके साथ भी मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान दो दुकानदार घायल हो गए। एक हमलावर को भी चोट आई है।
तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चार हमलावरों को धर दबोचा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
अभय मोहन मोमो विक्रेता हैं और उनके पिता ब्रजमोहन पीजीआई संस्थान में कार्यरत हैं। वह उन्हीं के साथ कैंपस में रहते हैं। अभय ने बताया कि शीतल खेड़ा के रहने वाले कुछ लड़कों ने कुछ माह पूर्व उनके साथ मारपीट की थी। वहीं श्री कृष्णा विहार कॉलोनी के डीटीडीसी कूरियर कंपनी के कर्मी रोहित शर्मा ने बताया कि वह शनिवार रात सवा 11 बजे पेशाब करने नाले के पास गए थे, तभी शीतल खेड़ा के कुछ युवक आए और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की।
रविवार को रोहित और अभय शिकायत करने चौकी जा ही रहे थे, तभी उन्हीं हमलावरों में से एक युवक आकर गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद सभी व्यापारियों और महिला दुकानदारों ने विरोध किया तो उसने अपने साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
रोहित और अभय मोहन ने शीतलखेड़ा निवासी अरुण यादव, अभिमान यादव, रोहित यादव, आर्यन कुमार और राहुल यादव समेत छह अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित रोहित और अभय मोहन के साथ हमलावर अरुण को भी ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया है।
पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर अभिमान यादव, रोहित यादव, आर्यन कुमार और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अरुण भर्ती है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की है, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।