फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Builder occupies land worth Rs 7 crore adjacent to Manortha cowshed

Lucknow News: मनोरथा गोशाला से लगी सात करोड़ की जमीन पर बिल्डर का कब्जा

Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Builder occupies land worth Rs 7 crore adjacent to Manortha cowshed
लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित उत्तरधौना गांव में बन रही मनोरथा गोशाला के आसपास की जमीन से कब्जा हटाकर उसे सुरक्षित किया जाएगा। यहां करीब सात करोड़ रुपये की डेढ़ बीघा जमीन पर एक प्रॉपर्टी डीलर का कब्जा है। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने यहां का निरीक्षण और जमीन चिह्नित कर उसकी घेराबंदी करने के निर्देश दिए। गोशाला के काम की धीमी रफ्तार पर ठेकेदार फर्म पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

नगर सीमा विस्तार के बाद 2000 बेसहारा गायाें के लिए नगर निगम मनोरथा गोशाला बनवा रहा है। इसका निर्माण बीते साल नवंबर में शुरू हुआ था। 18 महीने में काम पूरा होना है। नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो काम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। मौके पर कम मजदूर और मिस्त्री लगाए गए थे। अभी जितना काम बचा है वह छह महीने में पूरा नहीं हो पाएगा। इसको लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही सुधार न होने पर काली सूची में डालने की चेतावनी नोटिस भी जारी किया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गोशाला के पास दयाल नामक एक बिल्डर का कब्जा है। उसने प्लाॅटिंग कर दी है। जमीन से कब्जा हटाकर उसकी घेराबंदी की जाएगी। इसके अलावा नगर आयुक्त ने आशियाना में राजा बिजली पासी चौराहे पर स्थापित की जा रही वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का कार्य भी देखा। इसका लोकार्पण रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed