{"_id":"67b24b72c535a30724047e58","slug":"builder-blocked-the-drain-gangotri-vihar-colony-filled-with-dirty-water-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1080904-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिल्डर ने पाट दिया नाला, गंगोत्री विहार कॉलोनी में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिल्डर ने पाट दिया नाला, गंगोत्री विहार कॉलोनी में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार से लगी भरवारा की गंगोत्री विहार फेज टू काॅलोनी की करीब दो हजार की आबादी बिल्डर विधायक की मनमानी से कई माह से परेशान है। बिल्डर ने कच्चे नाले को पाट दिया है। कॉलोनी का पानी भरवारा सीवेज प्लांट में नहीं जा रहा है।
इससे कॉलोनी के रास्तों और घरों के सामने पानी भर रहा है। रविवार को महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचे और समस्या के निदान का भरोसा दिया।
कॉलोनी निवासी भास्कर सिंह, छाया सिंह, सौरभ कुमार, घनश्याम सिंह सहित यहां रहने वाले तमाम लोगों ने महापौर को मौके पर ले जाकर पाटा गया नाला दिखाया। इस पर महापौर ने नाला पाटने वाले को फटकार लगाई और जमीन के कागज दिखाने के लिए कहा। नाला पाटने वाले ने बताया कि यह विधायक बेदी राम की जमीन है उनके पास कागज हैं।
विज्ञापन
महापौर ने कागज मांगने के लिए कहा और नगर आयुक्त से जमीन की पैमाइश कराने की बात कही। यदि उसमें नाला निकलता है तो नाला फिर से खोदा जाएगा और बनाई गई दीवार को तोड़ा जाएगा। जल निकासी के लिए पक्का नाला बनाया जाए और कार्ययोजना तैयार की जाए।
खरगापुर मेंं बिछेगी सीवर लाइन
गंगोत्री विहार फेज टू काॅलोनी के अलावा महापौर ने खरगापुर इलाके का भी निरीक्षण किया। यहां अभी सीवर लाइन नहीं है। ऐसे में नाला-नाली चोक होने पर गंदा पानी सड़क पर बहता है। यह देख महापौर ने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से कहा, कॉलोनी वाले टैक्स देते हैं। ये भी इंसान हैं। यहां की बदतर स्थिति सही कराएं। सीवर लाइन डालने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कराइए।