{"_id":"602d473e70484332fb01cd21","slug":"budget-will-be-taken-in-electoral-mode-of-2022-minister-prepares-answer-in-house-with-preparation-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 के चुनावी मोड में ले जाएगा बजट, मंत्री तैयारी के साथ सदन में जवाब प्रस्तुत करें : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 के चुनावी मोड में ले जाएगा बजट, मंत्री तैयारी के साथ सदन में जवाब प्रस्तुत करें : योगी
Wed, 17 Feb 2021 10:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से 22 फरवरी को सदन में प्रस्तुत किया जाने वाला बजट विधानसभा चुनाव 2022 की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री अपने विभाग से संबंधित प्रश्न की पूरी तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहें। वहीं विधायक भी सरकार के कामकाज का अध्ययन कर सदन में मजबूत पक्ष रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपरलेस कार्यवाही के लिए सदस्य तैयार रहें।
मुख्यमंत्री बुधवार को लोकभवन में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि यदि किसी विभाग का एक ही दिन दोनों सदनों में प्रश्न लगा तो कैबिनेट मंत्री विधानसभा और राज्यमंत्री विधान परिषद में जवाब प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को सदन में बोलने का अवसर मिलेगा। अवसर का लाभ उठाते हुए अपने क्षेत्र के विकास और सरकार की उपलब्धियों को सदन में रखें। उन्होंने कहा कि बजट विधानसभा चुनाव के मोड में लेकर जाएगा। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके लिए सभी सदस्य सतर्क रहें।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। वहीं योगी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियां भी अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के सदस्य सदन के साथ अपने क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताएं। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत के लिए विधायकों को अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।