{"_id":"679f43be289607398d0c748a","slug":"budget-2025-number-of-doctors-will-be-increased-in-uttar-pradesh-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2025:यूपी में डॉक्टरों की संख्या में होगा इजाफा, कैंसर के सात लाख मरीजों को हर माह 10 लाख का होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2025:यूपी में डॉक्टरों की संख्या में होगा इजाफा, कैंसर के सात लाख मरीजों को हर माह 10 लाख का होगा फायदा
Sun, 02 Feb 2025 04:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Feb 2025 04:20 PM IST
सार
यूपी के चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में करीब छह से सात लाख कैंसर के मरीज पंजीकृत हैं। इन्हें बजट में की गई घोषणा से सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों से प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होगा। कस्टम ड्यूटी खत्म करने से कैंसर के करीब सात लाख मरीजों को हर माह औसतन 10 हजार रुपये का फायदा हो सकता है। जिला अस्पतालों में डे केयर सुविधा दिए जाने से मरीजों को चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में जाने की विवशता खत्म होगी। खासतौर से बीमित मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में करीब छह से सात लाख कैंसर के मरीज पंजीकृत हैं। उत्तर प्रदेश में हर साल करीब 2.5 लाख मरीज बढ़ रहे हैं। दुर्लभ बीमारियों और संचारी रोग के मरीजों की संख्या भी करीब एक से डेढ़ लाख रहती है। बजट में कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और संचारी बीमारियों और 36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) से पूरी तरह छूट देने से इन मरीजों को सीधे फायदा होगा।
विज्ञापन
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि कस्टम ड्यूटी में छूट मिलने से औसतन कैंसर के मरीज को हर माह करीब 10 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है क्योंकि गंभीर मरीजों को 15 से 21 दिन के बीच कीमोथेरेपी देनी होती है, जबकि उससे जुड़ी अन्य दवाएं नियमित चलती रहती हैं।
विज्ञापन
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट का कहना है कि दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म होने से अमीर और गरीब सभी मरीजों को फायदा मिलेगा। कैंसर के मरीजों का उपचार कई साल तक चलता है। ऐसे में सरकार ने बड़ी राहत दी है।