फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget 2024: Opposition says Uttar Pradesh was ignored in Union Budget.

बजट 2024: यूपी समेत कई राज्यों की बजट में अनदेखी का आरोप, विपक्ष ने कहा- प्रदेश की अनदेखी हुई

Thu, 25 Jul 2024 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Jul 2024 12:55 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट नहीं चपत है। बजट से उत्तर प्रदेश निराश है। डबल इंजन की सरकार से यूपी की आस पूरी नहीं हुई। प्रधानमंत्री बनाने वाले उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हुआ है। 

विज्ञापन
Budget 2024: Opposition says Uttar Pradesh was ignored in Union Budget.
लोकसभा में सपा नेता अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश की उपेक्षा का विपक्ष आरोप लगा रहा है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि सरकार बचाने में भूमिका निभा रहे बिहार और आंध्र प्रदेश को केंद्रीय बजट में बड़ा हिस्सा मिला है, लेकिन वित्त मंत्री के पूरे बजट भाषण में यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब समेत कई राज्यों का नाम तक नहीं लिया गया। कांग्रेस, सपा, आप, तृणमूल कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने आज राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बजट के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, बजट को देखकर लग रहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार आपस में टकरा रही है। यूपी की भाजपा सरकार ने दिल्ली सरकार से बजट में कुछ मांगा ही नहीं। वहीं, केंद्र ने बजट में यूपी का नाम तक नहीं लिया। अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर-बलिया से बक्सर तक जोड़ दिया जाता तो भागलपुर से दिल्ली तक पूरा एक्सप्रेस-वे मिल जाता।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि यह बजट नहीं चपत है। बजट से उत्तर प्रदेश निराश है। डबल इंजन की सरकार से यूपी की आस पूरी नहीं हुई। प्रधानमंत्री बनाने वाले उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हुआ है। अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो इंडिया गठबंधन वाले भी पैकेज तैयार रखे हैं। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यह बजट बहुजनों के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अच्छे दिन की उम्मीदों वाला कम, मायूस करने वाला ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में यूपी के हाथ कुछ नहीं लगा
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बजट में यूपी के हाथ कुछ नहीं लगा। युवाओं के रोजगार, किसानों की दिक्कतों और महंगाई जैसी समस्याओं से निपटने का रोड मैप बजट में नहीं दिखा है। बजट सिर्फ और सिर्फ निराश करता है।


केंद्रीय बजट में हर वर्ग का ख्याल
यूपी सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि अखिलेश यादव और मायावती समेत तमाम विपक्ष के नेता बजट आने से पहले ही बजट की प्रतिक्रिया लिख लेते हैं। ये लोग न तो बजट पढ़ते हैं और न ही विश्लेषण करते हैं। विपक्ष नकारात्मकता की राजनीति छोड़े और सकारात्मक रवैया अपनाए। बजट में युवा, किसान, गरीब, नौकरीपेशा और व्यापारी समेत हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed