फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget 2024: Gift of free treatment to five and a half lakh Anganwadis and ASHA of UP

Budget 2024 : यूपी की साढ़े पांच लाख आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मुफ्त इलाज की सौगात

Fri, 02 Feb 2024 06:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Feb 2024 06:15 AM IST
सार

अंतिम अंतरिम बजट में आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने का एलान किया है। इसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और सहायिका को भी इस योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Budget 2024: Gift of free treatment to five and a half lakh Anganwadis and ASHA of UP
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Social Media

विस्तार

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अंतिम अंतरिम बजट पेश करते हुए आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने का एलान किया है। इसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और सहायिका को भी इस योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है। केन्द्र की इस घोषणा के बाद प्रदेश के करीब साढ़े पांच लाख से अधिक आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। अब तक इन्हे इस योजना का लाभ नहीं मिलता था ।

विज्ञापन


बता दें कि पहली बार आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को इस योजना का लाभ दिए जाने का फैसला किया गया है। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों में शामिल किए जाने के बाद प्रदेश में काम करने वाली 5 लाख 57 हजार 302 आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं अब इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में इस समय 1 लाख 67 हजार 506 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और इतनी ही सहायिकाओं की संख्या है। इनके अलावा करीब दो लाख आशा कार्यकर्ता भी काम कर रही है । इस योजना में लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक का मेडिकल इंश्योरेंस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गंभीर बीमारी का करा सकेंगी इलाज
आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने के बाद अब आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता भी योजना में सूचीबद्ध सरकारी और सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगी। इस योजना के तहत कोरोना, कैंसर, किडनी, हार्ट, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना ट्रांसप्लांट, नि:संतानता, मोतियाबिंद जैसी कई गंभीर बीमारियों का मुफ्त में इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed