फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   buddheshwar mahadev temple

बुद्धेश्वर मंदिर: क्यों चढ़ाएं बुधवार को शिवलिंग पर जल

Mon, 28 Jul 2014 12:00 PM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
buddheshwar mahadev temple

बाबा भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए वैसे तो सोमवार का विशेष महत्व होता है, लेकिन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है।

विज्ञापन


इसका पुण्य तब और बढ़ जाता है, जब बुधवार सावन का हो। इस ऐतिहासिक मंदिर पर लगने वाला मेला भी बहुत भव्य और शानदार होता है, जहां आसपास के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


बुद्घेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले बुधवार को भव्य मेला लगेगा। रुद्राभिषेक से लेकर आरती और भक्तों के दर्शन की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बुधवार के पीछे की ये है कहानी

buddheshwar mahadev temple

महादेव प्रबंध समिति के पदाधिकारी रामशंकर राजपूत बताते हैं कि मान्यता है कि त्रेतायुग में जब भगवान राम माता सीता को लक्ष्मण चित्रकूट छोड़ने जा रहे थे तो रास्ते से गुजरते वक्त वह बेहद भावुक थे।

विचलित मन से उन्होंने शिवशंकर को याद किया। सौभाग्य से वह दिन बुधवार था। उसी वाकये से इस मंदिर की मान्यता जुड़ी हुई है। मंदिर पर चार से पांच बुधवारों पर रुद्राभिषेक करने से मानसिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

हर साल होता है मेले का आयोजन

buddheshwar mahadev temple

सावन में यहां हर साल बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन होता है। रामशंकर राजपूत ने बताया कि मेले में अव्यवस्थाएं न हों, इसके लिए पुरुषों व स्त्रियों की अलग लाइनों की व्यवस्था की गई है। रंग-रोगन का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

इसके अलावा मेला परिसर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 60 वालंटियर तैनात किए गए हैं, जो भक्तों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

51 बत्तियों की भव्य आरती
सावन के पहले बुधवार पर सुबह बाबा बर्फानी का भव्य रुद्राभिषेक होता है। इसके बाद श्रृंगार व आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित होता है। शाम को भजन और रात 11 बजे 51 बत्तियों से भोलेनाथ की विशेष आरती होती है। आरती में सैकड़ों शिव भक्त शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed