{"_id":"6805d46ea4fe74855e5b8e173902d9a2","slug":"buddh-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का हुआ मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 May 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा के बाद रिसालदार पार्क में रंगकर्मी श्याम कुमार निर्देशित 90 मिनट अवधि के नाटक ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ नाटक का मंचन हुआ।
विज्ञापन
इसमें उनका जीवन सार उकेरा गया। देर रात तक यहां सब्जी-पूड़ी और खीर का भोग बंटा। न्यू बाल भारती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा जयंती पर तमाम आयोजन हुए।
गांधीयन पीपुल्स पार्टी की ओर से परिवर्तन चौक पर लगी बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपांजलि कार्यक्रम हुआ।
इसके बाद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता काली बाबू गुप्ता के साथ दल ने आसपास के निर्धनों का फल बांटे। ऐशबाग रामलीला मैदान में भी हुए मंचन में बुद्ध चरित्र मंच पर उतरा।
विज्ञापन