{"_id":"68dd8c992aacc27cc704ff15","slug":"btech-student-hanged-himself-to-death-lucknow-news-c-13-knp1050-1409719-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 02 Oct 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला तौफीक की फाइल फोटो।
लखनऊ। गुडंबा स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र अब्दुल्ला तौफीक (19) ने प्राइवेट हॉस्टल के कमरे में मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से तौफीक की मौत के मामले में जांच की मांग की है।
मूल रूप से आजमगढ़ स्थित करमैनी गांव के रहने वाले अब्दुल्ला तौफीक बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। उनके बहनोई रियाज ने बताया कि अब्दुल्ला की सोमवार रात आठ बजे मां हसीना से बातचीत हुई थी। मंगलवार को मां ने बेटे का हालचाल जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। हसीना ने बेटे के दोस्त को फोन कर रूम में जाकर देखने के लिए कहा। दोस्त रात करीब 11 बजे अब्दुल्ला के रूम पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। दोस्त ने खिड़की से झांक कर देखा तो अब्दुल्ला का शव पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब्दुल्ला के परिजनों को खबर दी। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन पर जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। बहनोई रियाज ने मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि उनका साला पढ़ने में होशियार था। कॉलेज में हुए सेमेस्टर एग्जाम में उनके साले ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने पुलिस से अब्दुल्ला के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने की मांग भी की। अब्दुल्ला तीन भाइयों में छोटा था। पिता तौफीक अब्दुल्ला की छह साल पहले मौत हो चुकी है।
बीएससी की छात्रा ने की खुदकुशी
लखनऊ। वजीरगंज स्थित क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा बरखा परमार ने किराये के कमरे में बुधवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मूल रूप से मध्य प्रदेश के रायसेन निवासी बरखा कॉलेज के पास ही किराये के कमरे में रहती थीं। वह दो साल से क्रिश्चियन कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। बुधवार शाम लोगों ने उनको कमरे के रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। मकान मालिक व आसपास के लोग बरखा को बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन कर उनके परिजनों को खबर दी। छात्रा दो सााल से नीट की तैयारी कर रही थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने छात्रा के मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी का कहना है कि परिजनों से वार्ता की गई है, फिलहाल उन लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)