फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech student hanged himself to death

Lucknow News: बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 04 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student hanged himself to death
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गुडंबा के ईडन एंक्लेव में रहने वाले बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आसिफ खान (22) ने सोमवार को चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का फोन न उठने पर गोमतीनगर निवासी चाचा जाहिद खान मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई और शव को नीचे उतरवाया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर गुडंबा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के पिपरा निवासी आसिफ खान (22) अपने भाई यासीन खान व दोस्त अर्सलन खान के साथ कुर्सी रोड स्थित ईडन एन्क्लेव में किराये पर रहते थे। आसिफ बीबीडी यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

अतिरिक्त इंस्पेक्टर गुडंबा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आसिफ कुछ दिन पहले भाई व दोस्त के साथ घर गया था। दो दिन पूर्व वह अकेले वापस आ गया। सोमवार को यासीन के कई बार कॉल करने पर भी आसिफ ने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर गोमतीनगर में रहने वाले चाचा जाहिद खान को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed