फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech student dies in road accident, father blames friends

Lucknow News: बीटेक छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता ने दोस्तों पर आरोप लगाए

Mon, 26 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies in road accident, father blames friends
बीटेक छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता ने दोस्तों पर आरोप लगाए
लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र में 23 मई को हुए सड़क हादसे में घायल बीटेक छात्रा अंजलि रवि (21) की शनिवार को ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली अंजलि लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा थीं। वह यूनिवर्सिटी के पास अपनी सहेली के साथ हॉस्टल में रहती थीं।
विज्ञापन


अंजलि के पिता रवि का आरोप है कि हादसे के बाद बेटी के मोबाइल से कॉल डिटेल्स डिलीट कर दी गई हैं और उसके दोनों दोस्त जानकारी छिपा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक, 23 मई की रात दो बजे अंजलि की सहेली ने फोन कर हादसे की सूचना दी। बताया गया कि अंजलि एक दोस्त के साथ बाइक से बाहर गई थी। समिट बिल्डिंग के पास तेज रफ्तार में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां से अंजलि को ट्राॅमा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही का आरोप

रवि ने बताया कि ट्राॅमा पहुंचने पर एक दलाल ने उन्हें यह कहकर महानगर स्थित निजी अस्पताल भेज दिया कि ट्राॅमा में इलाज संभव नहीं है। वहां 80 हजार रुपये जमा कराए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में अंजलि को दोबारा ट्राॅमा लाया गया, वहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।


दोस्तों पर संदिग्ध व्यवहार का आरोप

पिता का आरोप है कि हादसे के वक्त साथ रहे युवक ने अब तक संपर्क नहीं किया है और उसका फोन भी बंद है। उन्हें शक है कि उसके दोस्तों ने बेटी के मोबाइल से कुछ अहम जानकारी हटाई है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed