फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Btech student beatenup for milesting

भाषा विवि में छेड़खानी पर मारपीट, छात्र का सिर फटा

Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Btech student beatenup for milesting
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शनिवार शाम को छेड़खानी को लेकर एक छात्र ने बाहरियों के साथ मिलकर बीटेक छात्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद गाली-गलौज करते हुए भाग गए। घायल छात्र का अस्पताल में उपचार कराया गया। विवि प्रशासन का कहना है कि मारपीट विवि गेट के पास चाय की दुकान पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीबीए के एक छात्र ने बीटेक की छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत पर शिक्षक ने दोनों को बुलाकर समझाया था।
शनिवार को फिर वही दोबारा हुई तो बीटेक के एक छात्र ने बीच बचाव करते हुए बीबीए के छात्र को रोका। थोड़ी देर बाद छात्र कुछ बाहरी लोगों को लेकर आया और बीटेक छात्र को जमकर पीटा।
विज्ञापन

जब गार्डों ने गेट बंद करने का प्रयास किया तो बाहरी उसे हड़काते हुए भाग निकले। हॉस्टल का भी गेट बंद कर दिया। हमले में बीटेक छात्र के सिर पर गहरी चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंचे विवि अधिकारी जख्मी छात्र को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. हैदर अली ने बताया कि देर शाम विवि के बाहर स्थित चाय की दुकान पर विश्वविद्यालय एवं बाहर के छात्रों में बहस के बाद मारपीट हुई।

सूचना पर विवि के अधिकारियों और छात्रों ने घायल विद्यार्थी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। विवि भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed