{"_id":"fed655fde8c06eafc2f0e24976420976","slug":"btc-merit-list-may-be-announced-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"BTC: 36 हजार सीटों के लिए आज आएगी मेरिट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BTC: 36 हजार सीटों के लिए आज आएगी मेरिट!
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए मेरिट बुधवार को जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इस बार अंतिम कटऑफ राज्य स्तर पर जारी किया जाएगा।
इसे ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा। मेरिट में नाम आने वालों के प्रमाण पत्रों का मिलान करने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। प्रदेश में मौजूदा समय बीटीसी की 36,350 सीटें हैं।
इस बार बीटीसी में प्रवेश के लिए 6,67,697 युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन ऑनलाइन लिए गए हैं।