फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Btc enterance exam will be started on 1 may

जानिए, कब से होंगे बीटीसी में प्रवेश

Wed, 22 Apr 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 22 Apr 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
Btc enterance exam will be started on 1 may

राज्य सरकार बीटीसी सत्र 2014 के लिए दाखिले की प्रक्रिया मई से शुरू करने जा रही है। दाखिला प्रक्रिया जून में पूरी कर जुलाई से सत्र शुरू करने की तैयारी है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन

इसके आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से प्रस्ताव मांगा गया है।

प्रदेश में बीटीसी की मौजूदा समय करीब 46050 सीटें हैं। प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के लिए बीएड के स्थान पर बीटीसी को पात्र माने जाने के बाद इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय बीटीसी का सत्र दो साल लेट चल रहा है। बीते माह बीटीसी 2013 के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो पाई है। बीटीसी की सरकारी कॉलेजों में 10,450 और 712 निजी कॉलेजों में 35,600 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सचिव ने बैठक में निजी बीटीसी कॉलेज प्रबंधन द्वारा सत्र 2014 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में हाईकोर्ट में होने वाले मुकदमों के बारे में चर्चा की।

इस तरह होता है बीटीसी में दाखिला

Btc enterance exam will be started on 1 may

कुछ कॉलेज प्रबंधकों ने हाईकोर्ट में दाखिला प्रक्रिया अभी तक शुरू न होने के संबंध में वाद दाखिल कर रखा है। उन्होंने एससीईआरटी निदेशक को निर्देश दिया कि सत्र 2014 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव जल्द भेजा जाए।

बीटीसी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है। इसके बाद जिलेवार मेरिट निर्धारित करते हुए डायट प्राचार्य निजी बीटीसी कॉलेजों में छात्रों का आवंटन करते हैं।

इससे काफी समय लग जाता है। इसलिए एससीईआरटी चाहता है कि निजी बीटीसी कॉलेजों को दाखिले का अधिकार दे दिया जाए। वे ही आवेदन लें और मेरिट का निर्धारण करते हुए दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें।

एससीईआरटी के इस प्रस्ताव को बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी के पास भेजा गया है, लेकिन अभी तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा मंत्री दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव के पक्ष में नहीं हैं। इसके चलते इस पर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed