फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BTC admission issue remain unsolved.

BTC में दाखिले मुद्दे पर शिक्षामंत्री बोले, 'देखते हैं'

Mon, 08 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
BTC admission issue remain unsolved.

निजी बीटीसी कॉलेज प्रबंधन को दाखिले का अधिकार देने पर पेंच फंस गया है। विभाग चाहता है कि विकेंद्रीकरण व्यवस्था के तहत कॉलेज प्रबंधन को दाखिले का अधिकार देने से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पर दबाव कम होगा और निजी कॉलेजों को छात्र आवंटन के मसले पर आए दिन दाखिल होने वाले मुकदमे समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


मगर बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी को यह प्रस्ताव रास नहीं आ रहा है। उन्होंने वार्ता के बहाने फाइल रोक ली है। अधिकारियों ने जब इस संबंध में उनसे कहा तो वह बोले- देखते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। बीटीसी कोर्स सरकारी संस्थान डायट के साथ निजी कॉलेजों में भी कराया जाता है। डायटों में मात्र 10,450 सीटें हैं, जबकि निजी 702 कॉलेजों में 31,500 सीटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में 81 कॉलेज और बढ़ने वाले हैं जिससे 4050 सीटें निजी संस्थाओं में बढ़ जाएंगी। बीटीसी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लेकर जिलेवार मेरिट जारी की जाती है। टॉप मेरिट वालों को डायट और इससे कम वालों को निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए भेजा जाता है।

जुलाई में शुरू करना था बीटीसी सत्र

BTC admission issue remain unsolved.

डायट प्राचार्य दाखिले में देरी करते हैं और निजी कॉलेजों को समय से छात्रों का आवंटन नहीं हो पाता है। इसके चलते निजी कॉलेज प्रबंधन हाईकोर्ट में मुकदमे करते रहते हैं, जिससे शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को न्यायालय में आए दिन खड़ा होना पड़ता है।

शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में यह सहमति बनी थी कि निजी कॉलेज प्रबंधन को दाखिले का अधिकार दे दिया जाए। बीटीसी में दाखिले के लिए वे ही आवेदन मांगे और मेरिट जारी करते हुए दाखिला दें।

एससीईआरटी से प्रस्ताव लेते हुए शासन ने बेसिक शिक्षा मंत्री के पास प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव भेजे हुए करीब तीन माह हो चुका है, लेकिन मंत्री ने अभी तक सहमति नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि जब विभागीय अधिकारियों ने बैठकों में उनसे इसके बारे में पूछा तो कहा दिया गया कि वार्ता के बाद कोई निर्णय किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग हाईकोर्ट में यह कह चुका है कि जून में आवेदन लेकर जुलाई में बीटीसी का सत्र शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन निजी कॉलेजों को दाखिले का अधिकार देने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed