फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP will fight panchayat election with its full strength.

बसपा पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी

Mon, 08 Mar 2021 10:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
BSP will fight panchayat election with its full strength.
बसपा सुप्रीमो मायावती।

बसपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को पूरी दमदारी से लड़ेगी। साथ ही बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इस संबंध में मंडलवार पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंडलवार मुख्य जोन इंचार्जों के साथ बैठक शुरू की। जानकारी के अनुसार पहली बैठक कानपुर, झांसी व चित्रकूट मंडल की हुई। इसमें पंचायत चुनावों को पूरी ताकत से लड़ने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


2015 के पंचायत चुनाव में बसपा ने जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में शानदार सफलता हासिल कर लोगों को चौंका दिया था। पार्टी इस बार भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि पार्टी द्वारा तय प्रत्याशियों का एलान मुख्य जोन इंचार्जों के स्तर से स्थानीय स्तर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बसपा पदाधिकारी, सांसद-विधायक, एमएलसी व अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।


पंचायत चुनाव की घोषणा से ठीक  पहले इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए मनाया जाएगा। लखनऊ व कानपुर मंडल का साझा कार्यक्रम लखनऊ में कांशीराम स्मारक ईको गार्डन में होगा। इस कार्यक्रम में मायावती भी शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed