फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP will celebrate the birth anniversary of Kanshi Ram on all the mandals of the state, this time only instructions to these people to come to Lucknow

प्रदेश के सभी मंडलों पर कांशीराम की जयंती मनाएगी बसपा, इस बार लखनऊ में सिर्फ इन लोगों को आने के निर्देश

Wed, 10 Mar 2021 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
BSP will celebrate the birth anniversary of Kanshi Ram on all the mandals of the state, this time only instructions to these people to come to Lucknow
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को मनाई जाने वाली जयंती इस बार लखनऊ के बजाय सभी मंडल मुख्यालयों पर मनाने का फैसला किया गया है। जयंती समारोह में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांशीराम के बीएसपी मुवमेंट के संबंध में खास तौर पर चर्चा की जाएगी। पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित किए जाने वाले जंयती कार्यक्रम में सिर्फ लखनऊ, कानपुर और अयोध्या मंडल के कार्यकर्ताओं को आने का निर्देश दिया है। जबकि मेरठ मंडल के लोगो को नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है। जबकि शेष मंडल मुख्यालयों पर ही संगोष्ठी का आयोजन कर जयंती मनाने को कहा गया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। कांशीराम के जयंती कार्यक्रमों में आयोजित संगोष्ठियों में कांशीराम द्वारा बीएसपी मूवमेंट को खड़ा करने के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों आदि की कड़वी वास्तविकताओं की चर्चा होगी। साथ ही पार्टी समर्थकों को वर्तमान में इस मिशन के समक्ष उत्पन्न जटिल परिस्थितियों का सामना करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इसके अलावा मायावती द्वारा 5 फरवरी से जिलेवार शुरू की गई पहले दौर की सांगठनिक व चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई है। इस दौरान प्रदेश केसभी 18 मंडल व 75 जिलों के पदाधिकारियों नें अपनी-अपनी कमेटियों की गतिविधियों के संबंधित रिपोर्ट बसपा प्रमुख को सौंप दी है।
विज्ञापन


मायावती ने समीक्षा बैठकों में पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा है कि अगर निष्पक्षता से चुनाव हुआ तो यह भाजपा को महंगा पड़ सकता है, क्योंकि सरकार के प्रति आमजन में काफी आक्रोश है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनाव में बसपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में लाने के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार, आम जनता, समाज व देशहित को भी त्याग कर, अपने विरोधियों को कुचलने में लगी हुई है, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed