यूपी चुनाव 2022: मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, प्रत्याशियों पर होगा फैसला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आचार संहिता का पालन करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पिछले कुछ चुनावों को धार्मिक रंग देकर संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति की जा रही है। इस चुनाव में इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग को काफी सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। मायावती ने रविवार को लखनऊ में बयान जारी किया। कहा कि निष्पक्षता एवं बिना भेदभाव केचुनाव कराने के लिए यह जरूरी है कि सरकारी मशीनरी में चुनाव आयोग का खौफ जरूर कायम रहे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में खासकर दलित व अन्य कमजोर वर्ग के लोग अपना वोट डाल सकें इसके लिए आयोग को सख्ती से कदम उठाने होंगे। यूपी की जनता कथनी व करनी के अंतर को समझ चुकी है। वह यह जान चुकी है कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। उसके शासनकाल में कानून द्वारा कानून का राज चलता है। वर्तमान समय में प्रदेश में अपराधियों का जंगलराज चल रहा है।
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयोग ने जो भी चुनाव आचार सहिता लागू की है, हमारी पार्टी उसका पालन करेगी। आज मैंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में उम्मीदवारों के फाइनल चयन करने को लेकर पार्टी के खास लोगों की बैठक बुलाई है: BSP प्रमुख मायावती, लखनऊ pic.twitter.com/GONyJGv5RB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022विज्ञापन
सपा पर निशाना साधा
मायावती ने कहा कि एक पार्टी तो ऐसी है जो दूसरी पार्टियों के निकाले गए लोगाें केसहारे 403 में 400 सीटें जीतने के सपने देख रही है। उसका यह सपना दस मार्च को हवा हवाई साबित होने वाला है।बसपा प्रमुख ने कहा कि बसपा चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करेगी। यह चुनाव पूरी तरह से फ्री एंड फेयर होना चाहिए। इसके लिए आयोग भी सख्ती करे। इस चुनाव में बीजेपी की सरकार अपनी कमियों की वजह से सत्ता से बाहर हो जाएगी बशर्ते इन्होंने चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं किया और वोटिंग मशीनों में भी कुछ गड़बड़ी आदि नहीं की। आयोग को इन सब पर निगाह रखनी होगी।