फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP to decide voters in meeting today in Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, प्रत्याशियों पर होगा फैसला

Sun, 09 Jan 2022 08:21 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jan 2022 08:21 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आचार संहिता का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
BSP to decide voters in meeting today in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पिछले कुछ चुनावों को धार्मिक रंग देकर संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति की जा रही है। इस चुनाव में इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग को काफी सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। मायावती ने रविवार को लखनऊ में बयान जारी किया। कहा कि निष्पक्षता एवं बिना भेदभाव केचुनाव कराने के लिए यह जरूरी है कि सरकारी मशीनरी में चुनाव आयोग का खौफ जरूर कायम रहे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में खासकर दलित व अन्य कमजोर वर्ग के लोग अपना वोट डाल सकें इसके लिए आयोग को सख्ती से कदम उठाने होंगे। यूपी की जनता कथनी व करनी के अंतर को समझ चुकी है। वह यह जान चुकी है कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। उसके शासनकाल में कानून द्वारा कानून का राज चलता है। वर्तमान समय में प्रदेश में अपराधियों का जंगलराज चल रहा है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा पर निशाना साधा
मायावती ने कहा कि एक पार्टी तो ऐसी है जो दूसरी पार्टियों के निकाले गए लोगाें केसहारे 403  में 400 सीटें जीतने के सपने देख रही है। उसका यह सपना दस मार्च को हवा हवाई साबित होने वाला है।बसपा प्रमुख ने कहा कि बसपा चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करेगी। यह चुनाव पूरी तरह से फ्री एंड फेयर होना चाहिए। इसके लिए आयोग भी सख्ती करे। इस चुनाव में बीजेपी की सरकार अपनी कमियों की वजह से सत्ता से बाहर हो जाएगी बशर्ते इन्होंने चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं किया और वोटिंग मशीनों में भी कुछ गड़बड़ी आदि नहीं की। आयोग को इन सब पर निगाह रखनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed