{"_id":"68659621e95c6008560a8c6c","slug":"bsp-started-laying-stakes-in-every-village-for-panchayat-elections-lucknow-news-c-13-knp1002-1275314-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव गोटे बिछाने लगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव गोटे बिछाने लगी बसपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बसपा राजधानी की सभी जिला पंचायत सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस काम का जिम्मा बसपा महानगर इकाई को मिला है।
महानगर इकाई के सलाहकार सरवर मलिक ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव आ जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में बसपा बढ़े हुए जनाधिकार के साथ उभर कर आएगी और उसका विधानसभा चुनाव पर असर भी पड़ेगा। इसके लिए बीकेटी में बैठक करके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के संदेश से अवगत करा दिया गया है कि पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसलिए प्रत्याशी और उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।
जिताऊ सीटों की चल रही पहचान
सरवर मलिक ने बताया कि लखनऊ जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कौन-कौन सी जिताऊ सीटों को जीता जा सकता है, उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार गांवों में अब भी बरकरार है। इसलिए जिला पंचायत के सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक की कुर्सी के लिए कार्यकर्ता दमखम से चुनाव लड़ेंगे और लड़ाएंगे।
विज्ञापन
ज्यादा सीटें जीत कर लाने का लक्ष्य
मलिक ने बताया कि गांव-गांव चल रही बैठक में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत कर लाने का लक्ष्य बताया जा रहा है। कार्यकर्ता भी संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी, उसे जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।