फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP's Brahmin conference in Lucknow today: Mayawati will make election conch shell, end of enlightened class seminars

ब्राह्मण सम्मेलन: मायावती बोलीं- इस बार सरकार आने पर मूर्ति व पार्क बनाने की जगह पूरी ताकत प्रदेश की तकदीर बदलने में लगाएंगे

Tue, 07 Sep 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 08:45 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में कहा कि 2022 में सरकार बनने पर ब्राह्मणों के सम्मान, स्वाभिमान व रोजी-रोटी का वह पूरा ख्याल रखेंगी और पार्क, मूर्ति व संग्रहालय नहीं बनवाएंगी।

विज्ञापन
BSP's Brahmin conference in Lucknow today: Mayawati will make election conch shell, end of enlightened class seminars
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी तो हम महापुरुषों के पार्क, प्रतिमा या संग्रहालय बनाने में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की सूरत बदलने में अपनी ताकत लगाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार सर्व समाज के साथ ब्राह्मणों की जुगलबंदी से उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने डंके की चोट पर अपनी सरकार के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाई और संग्रहालय बनवाए। पार्कों का निर्माण कराया। अब उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सरकार बनेगी तो पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने पर रहेगा।
विज्ञापन


 मायावती ने कहा कि ब्राह्मण उनके साथ आए तो निश्चित रूप से 2007 की तरह ही 2022 में भी बसपा की सरकार बनेगी और उनका यह वादा है कि ब्राह्मणों के सम्मान, स्वाभिमान व रोजी-रोटी का वह पूरा ख्याल रखेंगी। पहले सपा और बाद में भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न होता रहा है। कुछ घटनाएं तो उनके साथ ऐसी हुईं जो राष्ट्रीय स्तर तक चर्चित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने किसानों पर भी फोकस किया और कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन कृषि कानून के जरिए उनकी जमीन छीनने की तैयारी शुरू कर दी है। आंदोलन के बावजूद काले कानूनों को खत्म नहीं किया जा रहा है। यूपी में बसपा की सरकार आई तो निश्चित रूप से इन कानून को प्रदेश में लागू नहीं होने दिया जाएगा।

मेरठ के मलियाना कांड व मुजफ्फरनगर कांड को ना भूलें मुसलमान

मायावती ने कहा मुसलमानों को मेरठ के मलियाना कांड व मुजफ्फरनगर कांड को नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस और सपा दोनों की ही सरकारों में मुस्लिमों का यह हाल हुआ था। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू और मुस्लिमों के पूर्वज एक हैं। यदि ऐसी बात है तो आरएसएस और भाजपा मुस्लिमों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों करती है?

9 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजन का एलान
मायावती ने मंच से एलान किया कि 9 एलान को कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल स्तर पर कोई आयोजन नहीं होगा। इस बार प्रदेश भर से कार्यकर्ता सीधे लखनऊ आएंगे और कांशीराम पार्क में श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed