{"_id":"64393ec2f0a347a027065b15","slug":"bsp-nominated-shaheen-bano-for-the-post-of-mayor-from-lucknow-list-of-30-wards-also-released-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : बसपा ने लखनऊ से मेयर पद के लिए शाहीन बानो को बनाया प्रत्याशी, 30 वार्डों की सूची भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : बसपा ने लखनऊ से मेयर पद के लिए शाहीन बानो को बनाया प्रत्याशी, 30 वार्डों की सूची भी जारी
Fri, 14 Apr 2023 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:48 PM IST
सार
बसपा ने घोषित किया लखनऊ से मेयर पद के लिए शाहीन बानो को अपना उम्मीदवार बनाया है। शाहीन बानो मोहम्मद सरवन मलिक की पत्नी हैं। सरवन मलिक विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। इसके अलावा बसपा ने लखनऊ के 30 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप्र निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में अब बस तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी प्रत्याशियों के चयन करने में तेजी पकड़ ली है। भाजपा में प्रत्याशी चयन के लिए सीएम आवास पर कोर की कमेटी हुई जिसमें क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट पर मंथन चला। सपा में भी यही कवायद जारी रही तो बसपा ने उम्मीदवार घोषित करने शुरू कर दिए। इससे अब सभी दलों में ही दावेदारों की धड़कन तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
बसपा ने लखनऊ में मुस्लिम कार्ड खेलते हुए शाहीन बानो को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तीस वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई। साथ ही मलिहाबाद, काकोरी, बंथरा, मोहनलाल गंज, बीकेटी नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बसपा अन्य निगमों पर भी मंथन कर रही है और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा बसपा ने लखनऊ के 30 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन