{"_id":"5b085ed84f1c1bfa6e8b492a","slug":"bsp-national-conference-will-be-conducted-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, केंद्र के चार साल होने पर घेरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, केंद्र के चार साल होने पर घेरने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन यहां प्रदेश मुख्यालय पर होगा। मायावती इसमें पार्टी पदाधिकारियों और जिम्मेदार नेताओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
बसपा ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने के मौके पर बुलाया है। इसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी प्रस्तावित है। कार्यसमिति में किन-किन विषयों पर चर्चा की जाए, पार्टी नेताओं के बीच इस पर शुक्रवार को विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
संकेत हैं कि मायावती केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोलेंगी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ पार्टी की रणनीति का भी एलान कर सकती हैं।
विज्ञापन
इसमें भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर बसपा के पक्ष में माहौल बनाने और चार बार की मुख्यमंत्री मायावती को देश की प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे उपयुक्त अवसर बताए जाने की बात भी शामिल हो सकती है।
गठबंधन से दूर रहने की बात करने वाली बसपा, सपा जैसे धुर-विरोधी दलों से गठबंधन के लिए क्यों मजबूर हुई है, काडर के बीच इसका भी खुलासा किया जा सकता है।
इसके अलावा 13-ए माल एवेन्यू आवास को कांशीराम यादगार विश्राम स्थल के रूप में बनाए रखने के मुद्दे पर मायावती काडर को आगाह कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने यदि इस भवन की मौजूदा स्थिति से छेड़छाड़ की कोशिश की तो मायावती इसे मुद्दा बनाने से नहीं चूकेंगी।
राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर और नेता बुलाए गए हैं। यूपी के बाहर के राज्यों से प्रतिनिधियों का शुक्रवार शाम से ही पहुंचना शुरू हो गया।