{"_id":"65d8dcb7021176dfcf0c492a","slug":"bsp-mp-will-join-bharat-jodo-nyay-yatra-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे बसपा सांसद, कांग्रेस अध्यक्ष का दावा - विपक्ष की एकजुटता दिखेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे बसपा सांसद, कांग्रेस अध्यक्ष का दावा - विपक्ष की एकजुटता दिखेगी
Sat, 24 Feb 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:15 AM IST
सार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने के एलान के बाद अब बसपा के सांसद भी शामिल होंगे। यात्रा में कई बसपा नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में विपक्ष की लामबंदी दिख रही है। शनिवार को मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ ही बसपा सांसद श्याम सिंह यादव सहित कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा कई मायने में अहम है। इस यात्रा में विपक्ष की पूरी एकजुटता दिखेगी। शनिवार को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में मौजूद रहेंगी। जौनपुर से बसपा के सांसद श्याम सिंह यादव , दानिश अली सहित कई बसपा नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। बसपा सांसद दानिश अली को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह भी अपने पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। 25 को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 24 को यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर अमरोहा के रास्ते बुलंदशहर तक जाएगी, जबकि 25 को यह यात्रा आगरा होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन