{"_id":"0e79143b8062fa628ace83c715e53443","slug":"bsp-movement-is-a-big-surprise-in-the-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बसपा का आंदोलन दुनिया का आठवां आश्चर्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बसपा का आंदोलन दुनिया का आठवां आश्चर्य'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्त राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि देश-प्रदेश की जनता अब शीघ्र ही दुनिया के आठवें आश्चर्य से रूबरू होगी।
विज्ञापन
जिस बसपा मुखिया ने कभी अपने दरवाजे पर किसी दलित और गरीब को आने नहीं दिया, हमेशा धनबल की राजनीति की, वह अब किसानों की बेहाली पर घड़ियाली आंसू बहाने लगी है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर बसपा अब धरना-प्रदर्शन करने जा रही है।
चौधरी ने कहा, किसानों की परेशानी को देखते हुए समाजवादी सरकार और मुख्यमंत्री ने फौरी राहत की व्यवस्था की है।
जिले के अधिकारियों को निर्देश है कि वे स्वयं जाकर किसानों के नुकसान की पड़ताल करें, उन्हें तुरंत मदद दें।
समाजवादी सरकार ने 55 जिलो को आपदाग्रस्त मानकर अपने संसाधनों से 1087 करोड़ रुपये जिलों में भेजे हैं।
बसपा अध्यक्ष को राज्य सरकार को किसान विरोधी बताने से पहले यह तो जान लेना चाहिए कि इसका अर्थ क्या है। उनका जनहित से दूर-दूर तक वास्ता नहीं रहा है।
सत्ता खोकर बसपा अध्यक्ष बौखला गई हैं। बौखलाहट में वे अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।