फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp mla mukhtar ansari discharge from sgpgi

मुख्तार अंसारी बांदा जेल शिफ्ट, बेटा बोला- अब्बा अभी कमजोर, मंत्रियों के दबाव में लिया गया फैसला

Fri, 12 Jan 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
bsp mla mukhtar ansari discharge from sgpgi
मुख्तार अंसारी को पीजीआई से ले जाते हुए - फोटो : amar ujala

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार दोपहर संजय गांधी पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मुस्तैद थी। बांदा पुलिस के अधिकारी व जवान भी गाड़ियों के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ बताने के कारण मुख्तार को जेल की गाड़ी के बजाय एंबुलेंस से बांदा ले जाया गया। इससे पहले न्यू ओपीडी में उनकी आंखों की जांच की गई। पीजीआई के निदेशक प्रो. राकेश कपूर का कहना है कि मुख्तार अंसारी की जांच में स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर दिक्कत नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा, हार्ट अटैक के बाद मरीज की स्थिति क्या होती है, उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अब्बा को अभी काफी कमजोरी है। इसके बावजूद भाजपा सरकार के मंत्रियों के दबाव में उन्हें दोबारा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदाबाद के नारे लगाने वाला हिरासत में

bsp mla mukhtar ansari discharge from sgpgi

जिस समय पुलिस मुख्तार को बांदा ले जाने की तैयारी में थी, वहां मौजूद एक युवक उनके जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। पुलिस ने विनोद नामक इस युवक को पकड़ लिया और थाने भेज दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि मुख्तार के परिवारीजनों ने उस युवक से कोई संबंध न होने की बात कही है।

तीमारदार-मरीज हुए परेशान
मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक की आशंका के बाद मंगलवार शाम पीजीआई में भर्ती कराए जाने से लेकर बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किए जाने तक यहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कभी उन्हें मुख्तार के गुर्गों की दबंगई झेलनी पड़ती तो कभी पुलिस की झिड़की। अस्पताल भवन के बाहर बने रैम्प पर बैठे मरीजों और उनके परिवारीजनों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई घंटे पहले सिर्फ इसलिए भगा दिया कि मुख्तार को उसी रास्ते से न्यू ओपीडी जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed