फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leaders target congress and bjp in lucknow conference.

पीएम मोदी का सामना करने आए बसपा के जय-वीरू, बोले- मोदी गब्बर तो मायावती ‘ठाकुर’

Tue, 17 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
BSP leaders target congress and bjp in lucknow conference.
जय प्रकाश सिंह (बायें) व वीर सिंह। - फोटो : amar ujala

बसपा के नेशन कोऑर्डिनेटर वीर सिंह और जय प्रकाश सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी खूब कटाक्ष किए। दोनों नेताओं ने सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए पदाधिकारियों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों, क्षत्रियों, पिछड़ों और मुसलमानों को बताएं कि बसपा में ही उनका हित सुरक्षित है।

विज्ञापन


जेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने निशाने पर लिया, कहा कि राहुल पिता की जगह मां पर गए। पिता देश के थे। उन पर जाते तो भला हो सकता था। इसलिए प्रधानमंत्री पद की एकमात्र विकल्प मायावती हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक में विपक्षी दलों के मंच पर सबसे बीच में मायावती थीं। उन्हें सभी दलों ने अपना नेता मान लिया है। जेपी ने कहा, अब राजा पेट से नहीं पैदा होता, वोट की पेटी से पैदा होता है। इसलिए वोट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं के विरोध में कई तर्कों के माध्यम से काडर के लोगों को होशियार रहने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि मायावती जिंदा देवी हैं, सिर्फ उन्हें ही मानो। जेपी ने भीम आर्मी को बसपा का साथ देने की अपील की। साथ ही योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान पर भी कटाक्ष किया। जेपी ने कहा कि जय भीम के साथ सर्वसमाज को जोड़ने के लिए जरूरत हो तो राम-राम भी कह सकते हैं। बहनजी ने इसके लिए छूट दे दी है।

आरक्षण और संविधान बचाना है तो भाजपा-कांग्रेस को हराना होगा

BSP leaders target congress and bjp in lucknow conference.
बसपा - फोटो : amar ujala

वीर सिंह ने कहा कि आज आरक्षण और संविधान खतरे में है। यदि इसे बचाना है तो भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना होगा। कांग्रेस ने सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाइजेशन कर आरक्षण खत्म करने की शुरुआत की थी। भाजपा उसे आगे बढ़ा रही है। आरक्षण खत्म हो जाएगा तो नौकरी कहां से मिलेगी।

मोदी गब्बर तो मायावती ‘ठाकुर’, ‘दबंग’
जय प्रकाश ने शोले फिल्म की कहानी सुनाते हुए मोदी को गब्बर तो मायावती को ठाकुर बताया। उन्होंने कहा कि ठाकुर ने गब्बर से लड़ने के लिए जय-वीरू (जय प्रकाश-वीर सिंह) को उतार दिया है। अब बहनजी मोदी के आतंक को खत्म कर प्रधानमंत्री बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed