फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader now in bjp

मलिहाबाद से बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Sun, 06 Feb 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
bsp leader now in bjp
लखनऊ। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। सपा-बसपा के टिकट फाइनल होने के साथ ही मची भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले सपा के पूर्व विधायक इंदल कुमार ने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थाम लिया तो उसके बाद क्षेत्र की आदर्श ग्राम थावर के सपाई प्रधान संतोष कुमार ने अपने समथकों के साथ शनिवार को भाजपा ज्वॉइन कर ली। वहीं बसपा के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ मिन्टू मौर्य भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस दोनों ही नेताओं को केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने माल रोड स्थित सागर लॉन में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में भाजपा में शामिल कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर कौशल किशोर ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की दिशा में काम कर रही है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज जो लोग मुफ्त बिजली देने की बात कह रहे है, ये वही लोग हैं जिनके राज में बिजली आती ही नहीं थी। पांच वर्ष पूर्व जब सपा की सरकार थी तब मलिहाबाद को शिफ्ट में आठ से दस घंटे ही बिजली मिलती थी। मगर अब 24 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो सत्ता में आने के बाद एक ही काम करते है कि कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाते हैं और गुंडों व माफिया को संरक्षण देते हैं। इस दौरान भाजपा विधायक व प्रत्याशी जय देवी कौशल, विकास किशोर, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, मीनू वर्मा, मॉल ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, रविराज लोधी, अमरेश मौर्य, पूर्व प्रधान रमेशचंद्र, महामंत्री आशीष द्विवेदी, मेवालाल पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed