{"_id":"6636062dfb63035b1e03db58","slug":"bsp-leader-akash-anand-rally-cancelled-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा नेता आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द, दर्ज हुआ था आचार संहिता उल्लंघन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा नेता आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द, दर्ज हुआ था आचार संहिता उल्लंघन का मामला
Sat, 04 May 2024 05:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 May 2024 05:46 PM IST
सार
बसपा के आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द कर दी गई हैं। बीते दिनों उनके खिलाफ सीतापुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी और को पार्टी ऑर्डिनेटर आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ सीतापुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि ये आतंकवादियों की सरकार है।
सूत्रों के अनुसार, इसी कारण वो चुनाव प्रचार से पीछे हट गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह दिल्ली लौट गए और बिना कारण बताए उनकी चुनावी रैलियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बसपा यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। कई जगह पार्टी कड़ी टक्कर में हैं। चुनाव विश्लेषक मानते हैं पार्टी कई सीटों पर जीत का परचम फहरा सकती है। 2019 के चुनाव में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन किया था और यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
बसपा नेता ने दिया बयान
बसपा के मेवालाल गौतम का कहना है कि आकाश आनंद के अन्य कार्यक्रम हैं। अन्य राज्यों की जिम्मेदारी भी है। कल पीटीआई से बातचीत की है। इसके एक दिन पहले, 15 देशों के पार्टी समर्थकों के साथ वीसी की है।