{"_id":"61138efd8ebc3e77582cb094","slug":"bsp-is-trying-to-reach-brahman-farmers-for-uttar-pradesh-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा सम्मेलन में ब्राह्मण किसानों को जोड़ने की मंशा, शुरू हुआ अंतिम चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा सम्मेलन में ब्राह्मण किसानों को जोड़ने की मंशा, शुरू हुआ अंतिम चरण
Wed, 11 Aug 2021 02:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:19 PM IST
सार
23 जुलाई को अयोध्या से बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलनों का आगाज किया था। सम्मेलनों की अगुवाई बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कर रहे हैं। अब इसका अंतिम चरण पश्चिमी उप्र में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों का अंतिम चरण शुरू हो गया है। यह आखिरी चरण उन जिलों में चल रहा है जहां गन्ना किसान ज्यादा हैं। ऐसे में बसपा ने ब्राह्मण गन्ना किसानों को भी जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
23 जुलाई को अयोध्या से बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलनों का आगाज किया था। सम्मेलनों की अगुवाई बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कर रहे हैं। अब इसका अंतिम चरण पश्चिमी उप्र में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को मेरठ, बागपत और गाजियाबाद के अलावा 11 अगस्त को सहारनपुर व शामली, 13 को बुलंदशहर व 14 अगस्त को नोएडा में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इनमें कई जिले ऐसे हैं जहां गन्ना किसान बड़ी संख्या में हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बसपा ने इस सम्मेलन में ऐसे ब्राह्मणों को भी जोड़ने की योजना बनाई है जो गन्ना किसान हैं। इरादा यह है कि उनके जरिए यह प्रचार किया जा सके कि बसपा की जब उत्तर प्रदेश में सरकार थी तब सबसे ज्यादा गन्ने का रेट बढ़ाया गया था। साथ ही गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से कराया गया।