{"_id":"67b3e3e74c6e8cdbe7047079","slug":"bsp-is-akash-anand-hurt-by-mayawati-s-decisions-relations-seen-changed-after-the-expulsion-of-his-father-in-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा: क्या मायावती के फैसलों से आहत हैं आकाश आनंद, ससुर के निष्कासन के बाद से बदले दिखे रिश्ते; ये हैं कयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा: क्या मायावती के फैसलों से आहत हैं आकाश आनंद, ससुर के निष्कासन के बाद से बदले दिखे रिश्ते; ये हैं कयास
Tue, 18 Feb 2025 07:05 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:05 AM IST
सार
Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच क्या सबकुछ सामान्य चल रहा है? ऐसा अशोक सिद्धार्थ पर हुई कार्रवाई के बाद महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
मायावती के साथ आकाश आनंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती के एक्शन के बाद से ही भतीजे आकाश आनंद कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बुआ मायावती के एक्स पर दिए किसी बयान को आकाश ने आगे नहीं बढ़ाया है। इसे लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा खास हो गई है कि कहीं ससुर अशोक सिद्धार्थ पर हुई कार्रवाई से आकाश आहत तो नहीं हैं?
विज्ञापन
दरअसल, कुछ समय पहले मायावती ने पार्टी के उत्तराधिकारी के तौर पर आकाश आनंद के नाम की घोषणा की थी। इस बीच हाल में ही मायावती ने आकाश के ससुर और पार्टी में दक्षिणी राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इसकी जानकारी जब मायावाती ने सोशल मीडिया जरिए दी तो आश्चर्यजनक तरीके से आकाश ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बाद देखने को मिला है।
विज्ञापन
यही नहीं, 16 फरवरी को पार्टी में उत्तराधिकार और रिश्तों को महत्वहीन बताती मायावती की पोस्ट पर भी आकाश आनंद की चुप्पी एक नई सियासी चर्चा को जन्म देती दिख रही है। हालांकि बुआ की दो पोस्ट से दूरी बनाने के बाद आकाश ने सोमवार को मायावती की बैठक की तस्वीरें और पोस्ट शेयर करके चर्चाओं को विराम देने की कोशिश भी की है। इधर, 16 फरवरी के पोस्ट में मायावती ने भी पार्टी के उत्तराधिकारी के गुण तो बताए, लेकिन कहीं आकाश आनंद का नाम नहीं लिया। ऐसे में मायावती और आकाश आनंद के बीच की सियासी खिचड़ी को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन