फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP gave ticket to MP's brother from Akbarpur

Lucknow News: बसपा ने अकबरपुर से सांसद के भाई को दिया टिकट

Sun, 16 Apr 2023 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
BSP gave ticket to MP's brother from Akbarpur
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद तथा जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। श्रावस्ती के बसपा सांसद अकबरपुर निवासी रामशिरोमणि वर्मा के भाई सुरेश कुमार अकबरपुर सीट पर टिकट पाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

सभी सात नगरीय क्षेत्रों में चुनाव को लेकर टिकट घोषित करने में बसपा ने अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया है। सबसे पहले तीन सीट पर टिकट घोषित कर इस मामले में बसपा ने बढ़त बना ली है। अकबरपुर से सुरेश वर्मा को नगर परिषद अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। यहां बसपा नेता व पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा भी दावेदार रहे हैं लेकिन लंबे समय से यह माना जा रहा था कि टिकट सुरेश को ही मिलेगा।
विज्ञापन

बसपा के कुछ खास मानकों पर दरअसल खरा उतरने की दौड़ में चंद्रप्रकाश ने खुद को पीछे कर लिया था। इसके चलते ही यह भी तय हो गया था कि चंद्रप्रकाश निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्वयं व अपनी पत्नी का निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने की पूरी तैयारी भी कर ली है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद किसी एक का नामांकन पत्र वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बसपा जिलाध्यक्ष सुुनील सावंत गौतम ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सुरेश के अलावा जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुनीता तथा राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कमलेश को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed