फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP delegation will visit Sonbhadra and meet Murder victims families, comments on Priyanka Gandhi

बसपा प्रतिनिधिमंडल आज सोनभद्र जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेगा, प्रियंका गांधी के दौरे पर साधा निशाना

Mon, 22 Jul 2019 12:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 22 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
BSP delegation will visit Sonbhadra and meet Murder victims families, comments on Priyanka Gandhi
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : एएनआई

बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज पार्टी विधानमंडल के नेता लालजी वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा के नेतृत्व में सोनभद्र के उभ्भा सपही गांव का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल वहां पीड़ितों से मिलकर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेगा और बसपा सुप्रीमो मायावती को पूरी स्थिति से अवगत कराएगा। पार्टी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही के बीच उनके दौरे पर निशाना साधा है और उसे दिखावे की कार्यवाही करार दिया है।

विज्ञापन


बताते चलें बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा था कि सोनभद्र में धारा-144 लगाई गई है, लिहाजा उचित समय पर बसपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने जाएगा। रविवार को पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि बसपा ऐसी घटनाओं पर सिर्फ दिखावे के लिए कार्यवाही नहीं करती है बल्कि पीड़ितों की वास्तविक मदद करने की नीयत से ही काम करती है।
विज्ञापन


पार्टी की हमेशा से यही सर्वविदित नीति रही है। इसीलिए घटना के तुरंत बाद जब पुलिस की कार्यवाही चल रही होती है और धारा-144 लगी होती है तब बसपा अपने शीर्ष नेताओं को वहां जाने से मना करती है। घटना के तुरंत बाद वहां जाने से पुलिस कार्यवाही में अड़चन पैदा हो सकती है और इसमें पीड़ितों को ही नुकसान की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि अब चूंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं ही क्षेत्र का दौरा कर लिया है। इससे स्पष्ट है कि विशिष्ट जनों व राजनैतिक व्यक्तियों के सोनभद्र जाने पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया है। ऐसे में अब बसपा के प्रतिनिधिमंडल को वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलने और उनको हर तरह की मदद पहुंचाने में किसी प्रशासनिक दिक्कत का सामना नहीं करना होगा।


मायावती का विधायक महेश को कुमारस्वामी के पक्ष में वोट का फरमान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक में अपने एक मात्र विधायक एन. महेश को मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी की सरकार के समर्थन में वोट देने के लिए निर्देशित किया है। बताते चलें सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed