{"_id":"61dfb9f4ef75d9484f79354c","slug":"bsp-declares-its-candidates-from-charthaval-and-gangoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बसपा ने सलमान सईद को चरथावल और नोमान मसूद को गंगोह सीट से बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बसपा ने सलमान सईद को चरथावल और नोमान मसूद को गंगोह सीट से बनाया उम्मीदवार
Thu, 13 Jan 2022 11:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:04 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सलमान सईद चरथावल व नोमान मसूद गंगोह से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। गुरुवार को पश्चिमी यूपी के दो नेता बसपा में शामिल हो गए। जिन्हें बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
सईद को बसपा ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इनके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे व इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोड़कर, बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
बसपा ने नोमान को गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।