फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp comment on sp for backward class

बसपा को अखरा सपा का ये नया पैतरा

Mon, 11 Nov 2013 01:21 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
bsp comment on sp for backward class

सपा की सामाजिक न्याय और 17 अति पिछड़ी जातियों की अधिकार यात्रा बसपा को अखर गई है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को पार्टी संगठन की समीक्षा बैठक में सपा पर जमकर बरसीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा एक जाति विशेष के फायदे के लिए इन जातियों को शुरू से ही उनके हक से वंचित करने की कोशिश करती रही है। यह यात्रा फिर वैसी ही कोशिश है।

उन्होंने पार्टी कोआर्डिनेटरों को अपने शासन में इस वर्ग के लिए किए काम की विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस वर्ग के बीच जाकर बताने और सपा की कलई खोलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पढ़ें- 'सपा-भाजपा की मिलीभगत से हुए दंगे'
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कोआर्डिनेटरों व पार्टी नेताओं के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा के दौरान बूथ संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ विधानसभा क्षेत्र वार सम्मेलन एक बार फिर शुरू करने का निर्देश दिया।

साथ ही सपा की रथ यात्रा को लेकर विशेष रूप से सतर्क किया। उन्होंने यात्रा को छलावा बताते हुए कहा,यह सपा की जातिवादी मानसिकता का वीभत्स रूप है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2003 से 07 के बीच जब मुलायम सरकार थी तब भी सोची समझी साजिश के तहत एक अधिसूचना के जरिये ओबीसी की एक दर्जन जातियों को एससी में शामिल कर दिया गया।

बाद में कोर्ट ने उसे असंवैधानिक घोषित कर दिया। मायावती ने कहा, उसका नतीजा यह हुआ कि ये जातियां लंबे समय तक आरक्षण के लाभ से वंचित रहीं और उस दौरान एक जाति विशेष के लोग ही फायदा लेते रहे।


बसपा अध्यक्ष ने कहा, जब 2007 में उनकी सरकार बनी तब फिर से इन जातियों को दोबारा आरक्षण का लाभ दिया गया और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ओबीसी की 16 जातियों को एससी सूची में शामिल करने का आग्रह किया।वास्तव में यह अधिकार केंद्र का है।

पढ़ें-मायावती की समीक्षा में कटा त्रिभुवन दत्त का टिकट

लेकिन मुलायम सिंह ने इन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए यह काम किया था। वैसी ही कोशिश फिर शुरू की गई है।
उन्होंने बसपा शासनकाल में पिछड़ों के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, सुखदेव राजभर, जुगुल किशोर व मुनकाद अली उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed