{"_id":"61b8168fad16e75ddd561f9a","slug":"bsp-chief-mayawati-alliance-of-shiromani-akali-dal-sad-and-bahujan-samaj-party-bsp-will-come-to-power-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का भला नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का भला नहीं होगा
Tue, 14 Dec 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई
एएनआई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:00 AM IST
सार
मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में जारी बयान में कहा कि बसपा द्वारा निष्कासित किए गए कुछ नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने से उन पार्टियों का भला होने वाला नहीं है। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार अब चुनाव से ऐन पहले ताबड़तोड़ ढंग से योजनाओं का शिलान्यास और अधकच्चे कामों का उद्घाटन कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन बहुत बेहतर साबित होगा और वहां इस गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस पर बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कहा कि पंजाब से मेरा गहरा नाता है। कांशीराम की जन्म स्थली पंजाब होने के नाते वहां की जनता हमेशा बसपा के साथ जुड़ी रही। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन लोगों को बसपा बाहर का रास्ता दिखा रही है उन्हें दूसरे दल शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
The back-to-back announcements, foundation stone laying of new projects and inaugurations of half-finished projects by Central & State Govts just before announcement of the Assembly elections are not going to help that party (BJP) expand its voter base: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/0en1K2HGUe
— ANI UP (@ANINewsUP) December 14, 2021
मायावती ने कहा कि वे यह नहीं जानते कि ऐसे लोगों की छवि आयाराम और गयाराम की होती है। इससे उस पार्टी का कोई भला होने वाला नहीं है। हां इतना अवश्य है कि उनकी जॉइनिंग को इस तरह परोसा जाता है जैसे कितना बड़ा काम हो गया हो। मायावती ने कहा कि जनता सब देख रही है।