फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp active on social media with new songs and slogans

यूपी चुनाव: अस्तित्व बचाने की लड़ाई में बसपा ‘बदलाव’ को तैयार

Wed, 18 Jan 2017 10:48 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jan 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
bsp active on social media with new songs and slogans
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
परंपरागत तौर-तरीके पर चलने वाली बसपा अस्तित्व बचाने की जंग में बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रही है। पहले उसने विचारों में बदलाव किया और अब पार्टी की ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार के तरीके भी अपना रही है।  
विज्ञापन


बसपा अपने सियासी पथ पर सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। 2007 से 2012 तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बावजूद वह सत्ता से बाहर हो गई, जबकि उस दौर में कई अन्य राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही थीं। बसपा जब विपक्ष में पहुंची तो उसने उपचुनावों से दूरी बनाए रखी और 2014 के लोकसभा चुनाव में सूबे की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद खाता भी नहीं खोल पाई। 
विज्ञापन


हालांकि पंचायत चुनाव पार्टी को संजीवनी देने वाले रहे और उसने दूसरे दलों से बेहतर प्रदर्शन किया। पर, कुछ महीने पहले से पार्टी के नेताओं व विधायकों के दल छोड़ने व निकालने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अभी तक बंद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में बसपा सत्ता की मास्टर चाबी पाने की लड़ाई लड़ रही है। मुकाबला सूबे व केंद्र की सत्ताधारी दलों से है। ये दोनों दल पार्टी की ब्रांडिंग व चुनाव प्रचार को लेकर बड़े पेशेवर तैयारी के साथ मैदान में हैं। 

सोशल मीडिया पर भी बढ़ाया दखल

bsp active on social media with new songs and slogans
मायावती - फोटो : self
शायद यही वजह है कि बसपा खुद को इन दलों के बीच खड़ा रखने और जवाब देने के लिए पूरी ताकत से मैदान में आती नजर आ रही है।

पार्टी ने मशहूर गीतकारों व गायकों से इलेक्शन सांग तैयार कराने के साथ ही ब्रांडिंग के लिहाज से प्रभावशाली पोस्टरों का पूरा पैकेज तैयार कराया है। इन सबमें अखिलेश यादव सरकार की दुखती रग कानून-व्यवस्था को निशाना बनाया गया है। साथ ही बेहतर सरकार के सपने भी दिखाए गए हैं।
 
बसपा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी सक्रियता बढ़ाई है। मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस और सभाएं ट्विटर पर लाइव कराई जाती हैं। फेसबुक, ट्विटर पर तेजी से उसके अपडेट किए जाते हैं। वॉट्सएप पर भी पार्टी से जुड़े तमाम ग्रुप सक्रिय हैं जो नवीनतम सूचनाएं समर्थकों तक पहुंचा रहे हैं।

पोस्टर पंच का प्रयोग

bsp active on social media with new songs and slogans
मायावती - फोटो : amar ujala

बेटियों को मुस्कुराने दो...बहनजी को आने दो
भाईचारा बढ़ाने दो...बहनजी को आने दो
गांव खुशहाल बनाने दो...बहनजी को आने दो
सपनों को पंख लगाने दो...बहनजी को आने दो
निर्दोषों को न आंसू बहाने दो...बहनजी को आने दो।
 
मशहूर गायक से तैयार कराया इलेक्शन सांग
सिंहासन पे माया बहन...
खुशहाली का दौर हमें फिर वापस लाना है...नीला झंडा आसमान पे फिर से लहराना है..
 
तेरी सोच है छोटी, तेरी नीयत खोटी, तेरे झूठे हैं वादे, गलत इरादे...
बस खून बहाया, सच सूली चढ़ाया...
 
तेरा जुल्मो सितम भरपूर हुआ, तूने जख्म दिए नासूर हुआ...
 
तेरी चुप्पी में तेरी हार है, ऐसा जीना बेकार है
देखो जन-जन तैयार है, अब न कोई लाचार है
हां गुंडों की हार है, अबकी बसपा सरकार है...
 
घर में घुस के अत्याचारी, मां-बहनों की लाज से खेेलें
बीच चौराहे खून-खराबे, सड़कों पर लाशों कीढेरें
 
आसमानों से भी ऊंचा, अब तो यूपी का शिखर हो
साथ में जब हैं बहनजी क्या है डर, क्या फिकर हो...

ये बदलाव भी दिखे

bsp active on social media with new songs and slogans
बसपा - फोटो : amar ujala
पहले
बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय
बाद में
सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय
 
पहले
तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार
बाद में
हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा, विष्णु, महेश है
 
पहले
जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी
बाद में
जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी
 
पहले
मीडिया पर हमले, सोशल मीडिया से दूरी
अब
अब मीडिया के एक तबके पर हमले, सोशल मीडिया पर सक्रियता 
 
पहले
काडर बढ़ाओ
अब
भाईचारा भी बनाओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed