फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsnl data is cheaper than reliance jio

जल्दबाजी में न खरीदें जियो, बीएसएनएल का डाटा पैक है और भी सस्ता

Fri, 09 Sep 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
bsnl data is cheaper than reliance jio

जिओ रिलायंस के सबसे सस्ती दरों पर डाटा सेवा देने की घोषणा को बीएसएनएल ने चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि वह उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर आकर्षक पैकेज उपलब्ध करा रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक टीएन शुक्ला ने जिओ रिलायंस द्वारा पेश टैरिफ प्लान से तुलना करते हुए बताया कि जियो जहां 149 रुपये के पैकेज में उपभोक्ता को 28 दिन के लिए 300 एमबी डाटा दे रहा है। 
विज्ञापन


वहीं बीएसएनएल 149 रुपये के पैकेज में 30 दिन की वैधता अवधि के साथ 400 एमबी डाटा सुविधा दे रहा है। इसी तरह जिओ 499 के पैकेज में 28 दिन के लिए 4 जीबी के साथ रात में अनियमित उपयोग की सुविधा दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगा अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान

bsnl data is cheaper than reliance jio
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए तगड़ा ऑफर लेकर आया है। अब महज एक रुपए में एक जीबी डॉटा का फायदा उठा सकेंगे। कुल 249 के इस रिचार्ज में आपको 300 जीबी तक डाटा डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

बीएसएनएल पहले से ही 561 के प्लान में 60 दिन की वैधता के साथ कस्टमर को 5 जीबी डाटा दे रहा है। इसी तरह जियो 999 में 28 दिन के लिए 10 जीबी डाटा दे रहा है जबकि बीएसएनएल 549 के पैकेज में ही 30 दिन के लिए 10 जीबी डाटा दे रहा है।

सीजीएम ने बताया कि इसके साथ बीएसएनएल नौ सितंबर से कंज्यूमर फिक्सड एसेस (सीएफए) के तहत 249 का अनलिमिटेड ब्राडबैंड प्लान शुरू करने जा रहा है। 

इसके साथ ही 49 रुपये में बेसिक फोन कनेक्शन पाने की सुविधा के तहत आवेदन करने वाले कस्टमरों को अब एक प्रीपेड मोबाइल सेवा का सिम मुफ्त दिया जाएगा। 

शहर के जिन इलाकों में कमजोर कनेक्टिविटी की शिकायत है वहां डाटा बेस सेवाओं को वायरल मोड लिंकअप पर चलाने का काम भी जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed