फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSA will update the mobile numbers of teachers for transfer.

तबादले में आ रहीं मुश्किलें: बीएसए अपडेट कर सकेंगे शिक्षकों के मोबाइल नंबर, दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Mon, 12 Jun 2023 01:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के चलते कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शिक्षकों के मोबाइल नंबर अब बीएसए अपडेट कर सकेंगे।

विज्ञापन
BSA will update the mobile numbers of teachers for transfer.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बेसिक विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया में आ रही परेशानी को देखते हुए शिक्षकों के मोबाइल नंबर में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रक्रिया बीएसए के माध्यम से की जाएगी। क्योंकि तबादला प्रक्रिया के लिए आवेदन मोबाइल पर ओटीपी के बिना पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन


शिक्षकों की जिले के अंदर परस्पर और एक से दूसरे जिले में चल रही तबादला प्रक्रिया में ओटीपी न आने की समस्या आ रही थी। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे देखते हुए विभाग ने मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने का निर्देश दिया है। वहीं, एनआईसी को भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अभी भी रहस्य: सड़कें खस्ताहाल फिर भी बजट सरेंडर कर दिया... किसके कारण हुआ... अभी तक खुलासा नहीं


विभाग ने कहा कि जिन शिक्षकों के मोबाइल नंबर मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज हैं और चल नहीं रहे हैं। ऐसे शिक्षक ई मेल या खुद उपस्थित होकर प्रत्यावेदन बीएसए को देंगे। बीएसए इनका परीक्षण कर एनआईसी पोर्टल पर ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि इसके अतिरिक्त किसी अन्य मध्यम से मोबाइल नंबर नहीं बदले जाएंगे।

बीएसए इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को देंगे और अपडेट नंबरों की जानकारी भी विभाग को उपलब्ध कराएंगे। बता दें कि तबादला प्रक्रिया में शिक्षक अपनी मूल जानकारी देंगे, जिसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा, इस ओटीपी को भरने के बाद ही वे आगे की कार्रवाई पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed