फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSA Lucknow Vijay Pratap Singh suspended.

Lucknow BSA: लखनऊ के बीएसए व पूर्व एडी बेसिक निलंबित, स्कूल परिसर में एक अन्य स्कूल को गलत से मान्यता देने का आरोप

Thu, 14 Jul 2022 07:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Jul 2022 07:33 PM IST
सार

वर्तमान बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विजय प्रताप सिंह के अलावा एडी बेसिक यानी पूर्व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) पीएन सिंह को निलंबित कर दिया है। इनमें पीएन सिंह वर्तमान में प्रयागराज में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
BSA Lucknow Vijay Pratap Singh suspended.
बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने राजधानी के सेंटीनियल हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में एक अन्य मैथोडिस्ट चर्च स्कूल को गलत ढंग से मान्यता दिए जाने के मामले में दो अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इसके तहत वर्तमान बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विजय प्रताप सिंह के अलावा एडी बेसिक यानी पूर्व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) पीएन सिंह को निलंबित कर दिया है। इनमें पीएन सिंह वर्तमान में प्रयागराज में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


शासन स्तर पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने इन दोनों अधिकारियों पर ये कार्रवाई जिलाधिकारी लखनऊ की रिपोर्ट पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा की गई संस्तुति के तहत की है। प्रकरण में दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल को सौंपी गई है। साथ ही दोनों अधिकारियों को बेसिक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed