फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brown sugar was being smuggled from Nepal to Pune and Mumbai, two arrested

Lucknow News: नेपाल से पुणे और मुंबई हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Brown sugar was being smuggled from Nepal to Pune and Mumbai, two arrested
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
लखनऊ। नेपाल से ब्राउन शुगर पुणे व मुंबई ले जाई जा रही थी। बृहस्पतिवार रात एसटीएफ व इटौंजा पुलिस ने इसकी तस्करी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास 600 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि यह गिरफ्तारी इटौंजा टोल प्लाजा के पास हुई। आरोपी लखीमपुर खीरी के तिकुनिया के कढि़या का प्रकाश व खैरतिया-कुवायुदियाला गांव का आकाशदीप सिंह हैं। उनके पास दो मोबाइल, आधार कार्ड और 100 व 50 रुपये के नेपाली नोट भी मिले। आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते थे। इसे पुणे व मुंबई में ऊंचे दामों पर बेचते थे। वे लखनऊ से मुंबई ट्रेन से जाने वाले थे। पुलिस उनके मोबाइल से गिरोह के अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed