{"_id":"56e6a88d4f1c1b534a8b473d","slug":"brown-sugar-recoverd-from-farakka-express-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरक्का एक्सप्रेस में पकड़ी गई 80 लाख की ब्राउन शुगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरक्का एक्सप्रेस में पकड़ी गई 80 लाख की ब्राउन शुगर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Mar 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
संदेह होने पर पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक को 560 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किया गया युवक पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक का नाम सैयद शेख है। वह लखनऊ में ब्राउन शुगर पहुंचाने आया था। उसने यहां तक ब्राउन शुगर पहुंचाने का सौदा दो हजार रुपये में किया था।
मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस सोमवार को प्लेटफार्म एक पर रुकी थी। जीआरपी के ट्रेन में चढ़ते ही एक युवक बैग लेकर उतरने लगा। संदेह होने पर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन