शादी से इंकार पर मौसेरे भाई ने बहन को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे पर शादी के प्रस्ताव से इनकार करने पर मौसेरे भाई ने युवती को उसके घर के दरवाजे पर तमंचे से गोली मार दी। गोली युवती की जांघ में लगी है।
उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है। वारदात करके युवक भाग निकला। रविवार को वह फिर शादी का प्रस्ताव लेकर गया था।
उरई के मोहल्ला तिलक नगर के पप्पू खां ने बेटी नेहा खां का विवाह झांसी के नंदनपुरा में रहने वाले रिश्तेदार के बेटे असलम से तय किया था।
शादी से इनकार किया तो गोली मार दी
परिजनों के मुताबिक असलम का आचरण ठीक न होने पर रिश्ता तोड़ दिया था। रविवार को असलम नेहा के घर पहुंचा। करसान रोड स्थित दारुम उलूम बरकातिया में शिक्षिका नेहा परीक्षा ड्यूटी करने गई थी।
असलम नेहा की वापसी का इंतजार करने लगा। शाम को नेहा घर के दरवाजे पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। परिजनों की रजामंदी न होने पर नेहा ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए असलम ने तमंचे से गोली मार दी। गोली नेहा की जांघ में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गई।