{"_id":"684802743f233a346703a491","slug":"brother-in-law-sister-in-law-together-murdered-woman-land-dispute-main-accused-arrested-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: भूमि विवाद में साले और बहनोई ने मिलकर की महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: भूमि विवाद में साले और बहनोई ने मिलकर की महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Jun 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:22 PM IST
सार
अयोध्या के बीकापुर में भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी, महिला के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साला फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वारदात के बाद गमगीन परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक व्यक्ति ने एक पक्ष से जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया तो दूसरे पक्ष को जमीन का बैनामा कर दिया। इसके बाद जमीन पर कब्जे के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बैनामे की जमीन पर कब्जा करने के विवाद में साले और बहनोई ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बहनोई को कस्टडी में ले लिया है। जबकि साला फरार है। बताया जा रहा है कि इस मामले में तीन पक्ष हैं। एक पक्ष ने मृतक महिला के पक्ष को दो साल पहले जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट किया गया था। एग्रीमेंट की अवधि पूरी होने के पहले ही उस पक्ष ने आरोपी पक्ष को जमीन बैनामा कर दिया। जब बैनामा लेने वाले आरोपी पक्ष ने जमीन कब्जा करने की कोशिश की तो एग्रीमेंट कराने वाले पक्ष ने जमीन कब्जा करने से मना किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में मां और बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के दौरान घायल मां जयकला की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: आप सांसद संजय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, पर्यटन स्थल का करेंगे शुभारंभ
मामला कोतवाली बीकापुर के नुवावां बैदरा गांव का है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।